IPL के महानतम कप्तान चुने गए टीम इंडिया के ये दो खिलाड़ी

IPL के महानतम कप्तान चुने गए टीम इंडिया के ये दो खिलाड़ी

CSK MS Dhoni, Mumbai Indian Rohit shrama, Ipl history, Greatest captain of all time,

IPL

चेन्नई सुपर किंग से धोनी और मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा को चुना गया

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit shrama) को आईपीएल इतिहास (Ipl history) का ऑलटाइम महानतम कप्तान (Greatest captain of all time) चुना गया है। आईपीएल के 13वें जन्मदिन के मौके पर स्टार स्पोटर्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में यह घोषणा की गयी।

रोहित के नेतृत्व में मुंबई (Mumbai Indian) ने चार बार जबकि धोनी (ms dhoni) के नेतृत्व में चेन्नई ने तीन बार आईपीएल (IPL) का खिताब जीता है। धोनी और रोहित के अलावा बेंगलुरु के घातक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मुंबई के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।

विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज चुना

चेन्नई के अनुभवी आलराउंडर शेन वाटसन ऑलटाइम सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर (Shane Watson Alltime Best Allrounder) चुने गए।चेन्नई के स्टीफन फ्लेमिंग सर्वश्रेष्ठ कोच चुने गए। क्रिकेट कनेक्टेड के एपिसोड 3 में टूर्नामेंट से ग्रेटेस्ट ऑफ ऑलटाइम दिखाए गए और विजेताओं का चयन किया गया। बेंगलुरु और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (virat kholi) को सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज चुना गया। विराट ने आईपीएल के 177 मैचों में 37.84 के औसत से कुल 5412 रन बनाए हैं।

आईपीएल का महानतम कप्तान चुना

जूरी को सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुनने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जूरी धोनी और रोहित के बीच में किसी एक का चयन कर पाने में नाकाम रही और उन्होंने इन दोनों खिलाडिय़ों को संयुक्त रुप से आईपीएल का महानतम कप्तान चुना। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई ने 11 सत्रों में 10 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं जबकि रोहित आईपीएल के अब तक के सबसे सफल कप्तान साबित हुए हैं जिनकी कप्तानी में मुंबई ने सात सत्रों में चार बार जीत हासिल की है।

केकेआर ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता

सर्वश्रेष्ठ कोच की होड़ में फ्लेमिंग का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कोच ट्रेवर बेलिस से था लेकिन फ्लेमिंग ने बेहद कम अंतर से उन्हें पछाड़ दिया। उल्लेखनीय है कि केकेआर ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता है। हालांकि बेलिस की जगह अब ब्रेंडन मैकुलम केकेआर के कोच बनाए गए हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *