विश्व इतिहास में पहला मौका जब 124 वर्षों में पहली बार स्थगित हुए…

विश्व इतिहास में पहला मौका जब 124 वर्षों में पहली बार स्थगित हुए…

History, 124 year, First time, Olympic games, Postponed,

Olympic games

टोक्यो। इतिहास (History) में 124 वर्षों (124 year) में यह पहला मौका (First time) जब ओलम्पिक खेलों (Olympic games) को स्थगित (Postponed) किया गया। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस साल 24 जुलाई से शुरू होने वाले ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों को 2021 तक के लिए स्थगित करने की मंगलवार को घोषणा की। टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होना था।

ओलम्पिक इतिहास (Olympic games history) में तीन बार ऐसा हुआ है जब ओलम्पिक (Olympic games) को रद्द करना पड़ा है और ये खेल विश्व युद्ध के कारण रद्द किये गए थे लेकिन एक वायरस के कारण ओलम्पिक स्थगित होने का यह पहला मामला है और इसके पीछे है वैश्विक महामारी बन चुका कोरोना वायरस।

1916 के ओलम्पिक (Olympic games) पहले विश्व युद्ध के कारण रद्द हुए थे जबकि 1940 और 1944 के ओलम्पिक खेल द्वितीय विश्व युद्ध के कारण रद्द हुए थे। 1980 के मास्को ओलम्पिक का अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने बहिष्कार किया था जबकि 1984 के लॉस एंजेलिस खेलों का सोवियत संघ और उसके सहयोगी देशों ने बहिष्कार किया था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed