मध्यप्रदेश में कुत्तों का भी हो रहा ट्रांसफर |

मध्यप्रदेश में कुत्तों का भी हो रहा ट्रांसफर

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी BJP के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह rakesh singh ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ Kamlnath  सरकार की स्थानांतरण नीति पर आश्चर्य व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि तबादलों से सरकार को ऐसा क्या प्रेम है कि हजारों कर्मचारियों और अधिकारियों का तबादला करने से भी उसकी भूख नहीं मिटी, तो अब वह जानवरों तक के थोकबंद तबादले करने पर उतर आई है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह rakesh singh ने कहा कि यह सही है कि पुलिस विभाग में जो स्वान होते हैं, उनके हैंडलर के साथ तबादले समय-समय पर किए जाते हैं, लेकिन तबादलों को अपना मुख्य काम बना चुकी कमलनाथ सरकार अब उनमें इतनी खो चुकी है कि उसे पुलिस के स्वान और उसके हैंडलर्स के थोक तबादले करने में भी गुरेज नहीं है। हाल ही में जिस प्रकार से अनाप-शनाप तरीके से 500 किलोमीटर तक पुलिस के स्वानों के तबादले किए गए हैं उसे देख कर सभी हैरान हैं। श्री सिंह ने कहा कि अभी तक प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारी ही इस तबादला नीति से त्रस्त थे, लेकिन अब जो हो रहा है उसको क्या कहा जाए ? दरअसल सरकार की रुचि विकास की योजनाएं बनाने में, जनकल्याण करने में और कानून व्यवस्था बनाए रखने में कतई नहीं है। वह केवल स्थानांतरण और स्थानांतरण कर रही है। उसी प्रवाह में उसने जानवरों के भारी-भरकम तबादले का यह निर्णय लिया है। इतना ही नहीं कमलनाथ सरकार पंच सरपंचों के भी तबादले करने लगी है। इस हिसाब से आने वाले समय में मध्यप्रदेश के पार्षदों और विधायकों को भी अपने तबादले के लिए तैयार रहना चाहिए।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *