BIG BREAKING : पुलिस वैन पलटी, पिस्तौल छीन भागा Vikas Dubey और फिर खेल खत्म

BIG BREAKING : पुलिस वैन पलटी, पिस्तौल छीन भागा Vikas Dubey और फिर खेल खत्म

mp, Ujjal Mahakal Temple, Arrested, Vikas Dubey, up, main accused, killed,

Vikas Dubey

आठ जवानों की बर्बर हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे फिल्मी अंदाज में मारा गया

कानपुर। मध्यप्रदेश (mp) के उज्जल महाकाल मंदिर (Ujjal Mahakal Temple) से गिरफ्तार (Arrested) होने के बाद आज उत्तर प्रदेश पुलिस अपनी गाडी में विकास कुख्यात अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) को उत्तर प्रदेश (up)ले जा रही थी।

इसी बीच पुलिस वैन पलटी, पिस्तौल छीन भागा विकास दूबे और फिर खेल खत्म उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ जवानों की बर्बर हत्या का मुख्य आरोपी (main accused) विकास दुबे फिल्मी अंदाज में मारा (killed) गया।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1281447502655283200

यूपी एसटीएफ की गाड़ी विकास को लेकर कानपुर आ रही थी। स्पीड तेज थी। बारिश होने से रोड पर फिसलन थी। पुलिस के मुताबिक, बर्रा के पास अचानक रास्ते में गाड़ी पलट गई। इस हादसे में विकास दुबे (Vikas Dubey) और एक सिपाही को भी चोटें आईं। इसके बावजूद विकास की नजरें पुलिस के चंगुल से बचकर भागने पर थी।

उसने मौका पाकर एसटीएफ के एक अधिकारी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इसी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एसटीएफ ने विकास (Vikas Dubey) से हथियार रखकर सरेंडर करने को कहा। वह इसके बावजूद नहीं माना तो पुलिस को मजबूरन एनकाउंटर करना पड़ा।

डॉक्टर्स ने की पुष्टि, विकास की मौत

पुलिस का कहना है कि विकास के पिस्टल छीनने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। क्रॉस फायरिंग में विकास दुबे ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ के बाद विकास दुबे के शव को कानपुर के हैलट अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विकास से सरेंडर करने को कहा था…

एसपी कानपुर वेस्ट का कहना है कार के पलट जाने के बाद घायल पुलिसवाले की पिस्टल छीनकर विकास (Vikas Dubey) ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा लेकिन उसने एक पुलिसकर्मी पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। यह बयान विकास को मृत घोषित किए जाने से पहले का है।

हादसे में 4 पुलिसकर्मी हुए हैं घायल

कानपुर आईजी मोहित अग्रवाल के मुताबिक, बर्रा के पास हुए सड़क हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इन्हीं में से एक की पिस्टल विकास ने छीनी थी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *