BIG BREAKING: मप्र के सीएम कमलनाथ गवर्नर को सौंप रहे इस्तीफा |

BIG BREAKING: मप्र के सीएम कमलनाथ गवर्नर को सौंप रहे इस्तीफा

mp cm kamalnath resign, governor,

mp cm kamalnath resign

भोपाल/नवप्रदेश। मध्य प्रदेश (mp cm kamalnath resign) के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आखिरकार अपना इस्तीफा देने का फैसला कर लिया। उन्होंने कहा कि वे थोड़ी देर में राज्यपाल (mp governor) को इस्तीफा सौंपने जा रहे है। इसके पहले उन्होंने अपने सभी विधायकों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि भाजपा ने किस तर उनकी सरकार गिराने षड्यंत्र रचे। उन्होंने 15 माह के कार्यकाल में किए अपने कामों का जिक्र किया। कमलनाथ ने अपने 15 माह के कार्यकाल का 15 साल की भाजपा सरकार के कार्यकाल से तुलना की। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे जनहितैषी कार्यों से डर गई थी ये उसे रास नहीं आ रहे थे। इसलिए उन्होंने हमारी सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा। हमने किसानों का कर्ज माफ किया और ये क्रम जारी था। भाजपा ने हमारी सरकार गिराने की साजिश रचकर प्रदेश के किसानों को धोखा दिया है। उन्होंने अपने राजनीति कॅरियर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने केंद्र में रहते भी राज्य को हर संभव मदद की। जनता मेरा कसूर बताए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने मुझे पांच साल सरकार चलाने का मौका दिया था। लकिन भाजपा ने हमारे 22 विधायकों को बंधक बना लिया। भाजपा यदि इस प्रयास से समझती है कि मेरे हौसले का हरा देगी तो ऐसा कभी नहीं हो सकता। अंत में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (mp cm kamalnath resign) ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक मूल्यों का पालन किया है। और वे अब राज्यपाल (mp governor) को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *