Lockdown में बंधक बना किया दुष्कर्म, क्वारंटाइन खत्म होते ही महिला ने कराया... |

Lockdown में बंधक बना किया दुष्कर्म, क्वारंटाइन खत्म होते ही महिला ने कराया…

lockdown, woman, quarantine, rape, case registered , navpradesh,

lockdown rape quarantine

श्रीगंगानगर/ए.। लॉकडाउन (lockdown) में दुष्कर्म का शिकार हुई एक महिला (woman) ने क्वारंटाइन (quarantine) की अवधि खत्म होते ही उसने दो लोगों पर दुष्कर्म (rape) का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज (case registered) कराया है।

वैश्विक महामारी कोरोना में लॉकडाउन (lockdown) से पहले गत 11 मार्च को श्रीगंगानगर बस अड्डे से गायब हुई इस महिला ने वापस गांव लौटने और क्वारंटाइन (quarantine) की अवधिक खत्म होने पर सोमवार को दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज (case registered) कराया।

महिला (woman) का आरोप है कि गांव के एक युवक ने अपने बहनोई के सहयोग से उसका अपहरण कर लिया। इनमें से एक ने लगभग तीन महीने (यानी पूरे लॉकडाउन काल) में बंधक बनाये रखा और उसके साथ दुष्कर्म (rape) किया। महिला ने राजस्थान के सीमांत श्रीगंगानगर जिले में मटीली राठान थान क्षेत्र में दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

ये बताया पुलिस ने

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की तेईस वर्षीय यह महिला गत 11 मार्च को पंजाब में अपने एक रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शिरकत कर लौटी थी। श्रीगंगानगर बस अड्डे पर वह अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान वह अपने बच्चे सहित गायब हो गई। इस संबंध में गत मई में युवती के परिजन ने उसके गुम हो जाने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। युवती 15 दिन पहले खुद ही गांव वापस आ गई। लॉकडाउन के मद्देनजर उसे 14 दिन घर में क्वारंटाइन किया गया। सोमवार को क्वारंटाइन की अवधि पूरी होते ही देर शाम थाने में आकर उसने गांव के ही युवक अर्शदीपसिंह मेहरा और उसके बहनोई गगनदीप के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।

आरोपी पहले भी कर चुका दुष्कर्म

युवती ने बताया कि गत फरवरी में एक दिन वह दोपहर को खेत में काम करने के लिए गई थी। तब अकेले पाकर अर्शदीपसिंह ने दुष्कर्म किया। बाद में वह उसके पुत्र को मार देने की धमकी देकर दुष्कर्म का शिकार बनाता रहा। वह 11 मार्च को रिश्तेदारों के शादी में जाकर वापस आई तब श्रीगंगानगर बस अड्डे पर अर्शदीप और उसका बहनोई गगनदीप मिल गए। दोनों ने डराया धमकाया। अर्शदीप बच्चे को मार देने की धमकी देकर उसे अलवर ले गया। वहां एक कमरे में लगभग तीन महीने रखा। लगातार उससे जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा।

लॉकडाउन खुलने पर भागी

लॉकडाउन खुलने पर उसे अलवर से भाग कर आने का मौका मिल गया। पुलिस ने बताया कि अर्शदीप और गगनदीप पर धारा 363, 376 और 34 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़त युवती का आज मेडिकल चेकअप कराया गया।



JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *