विमान उड़ा रहे पायलट को बताया- आप कोरोना पॉजिटिव, फिर बीच रास्ते में… |

विमान उड़ा रहे पायलट को बताया- आप कोरोना पॉजिटिव, फिर बीच रास्ते में…

air india, delhi-mascow flight, pilot, corona positive, navpradesh,

air india, flight, pilot, corona positive,

नई दिल्ली/ए.। एयर इंडिया (air india) की दिल्ली-मॉस्को फ्लाइट (delhi-mascow flight) का पायलट (pilot) शनिवार को कोरोना पॉजिटिव (corona positive) निकल गया। जिसके चलते फ्लाइट मास्को न जाते हुए दिल्ली वापस लौट आई।

एयर इंडिया (air india) पायलट (pilot) को उसके कोरोना पॉजिटिव (corona positive) होने का पता तब चला जब वह विमान को उड़ा रहा था और उज्बेकिस्तान तक पहुंच चुका था। आनन-फानन में पायलट को संपर्क साध उसे बताया गया कि उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लिहाजा वह फ्लाइट (delhi-mascow flight) को वापस दिल्ली ला लें। पायलट ने भी यही किया।

गनिमत ये रही कि विमान में कोई यात्री नहीं था। सिर्फ क्रू मेंबर ही मौजूद थे। दरअसल एयर इंडिया की उक्त फ्लाइट वंदेभारत अभियान के तहत मॉस्को में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भेजी गई थी।

ये है पूरा मामला

एयर इंडिया की एक फ्लाइट शनिवार सुबह दिल्ली से रूस के लिए उड़ान भर चुकी थी। सबकुछ ठीक चल रहा था कि एक फोन आया। पता चलता है कि फ्लाइट उड़ा रहा पायलट ही कोरोना पॉजिटिव है। फ्लाइट को बीच रास्ते में से ही दिल्ली वापस बुला लिया गया। एयर इंडिया की छोटी सी इस चूक की वजह से बड़ा कोरोना ब्लास्ट हो सकता था लेकिन इसे समय रहते सुधार लिया गया।

गलती से पॉजिटिव को पढ़ा निगेटिव

जब पायलट से संपर्क साधा गया उस वक्त फ्लाइट उज्बेकिस्तान तक पहुंची थी। दरअसल, फ्लाइट निकलने से पहले पायलट की कोरोना रिपोर्ट जांची जाती है। बताया जा रहा है कि स्टाफ ने गलती से पॉजिटिव को नेगेटिव पढ़ दिया और पायलट को मॉस्को के लिए भेज दिया। फ्लाइट वंदे भारत मिशन के तहत मॉस्को में फंसे भारतीयों को लेने जा रही थी। इसलिए उस दौरान इसमें सिर्फ क्रू मेंबर थे और कोई यात्री नहीं था। यात्रियों को मॉस्को से चढऩा था।

कैबिन क्रू को क्वारंटाइन में रखा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया का विमान दोपहर 12.30 बजे दिल्ली वापस आया। कैबिन क्रू को अभी क्वांराइन में रखा गया है। प्लेन को भी विसंक्रमित किया जाएगा। इसकी जगह दूसरे प्लेन को मॉस्को के लिए रवाना किया गया। एयर इंडिया से जुड़े सूत्र ने इसे बड़ी चूक बताया है जो काम से ज्यादा प्रेशर के चक्कर में हुई। वह बताते हैं कि रोजाना करीब 300 क्रू मेंबर की टेस्टिंग हो रही है। इनका रिजल्ट एक्सल शीट में लिखकर आता है। उसी में यह चूक हो गई।

रिपोर्ट को दोबारा देखने पर चला पता

बिना यात्रियों की यह फ्लाइट शनिवार सुबह ही उड़ी थी। फ्लाइट को टेक ऑफ किए दो घंटे बीत चुके थे तब रिपोर्ट रिजल्ट को फिर से चेक किया गया। तभी पता चला कि पायलट कोरोना पॉजिटिव था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *