Corona दिया कहकर मेल नर्स ने कर दी डॉक्टर गर्लफ्रेंड की हत्या, जांच में… |

Corona दिया कहकर मेल नर्स ने कर दी डॉक्टर गर्लफ्रेंड की हत्या, जांच में…

corona, italy corona, male rurse kill doctor, girlfriend, navpradesh,

corona, corona italy

कोरोना से इटली में चीन की तुलना में भी हो चुकी ज्यादा मौतें

लंदन। कोरोना (corona) का दुनिया में कहर बढ़ता ही जा रहा है। इटली (italy corona) के एक मेल नर्स ने अपनी डॉक्टर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी।

मेल नर्स का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे कोरोना (corona) से संक्रमित किया है। लेकन पुिलस को इस कहानी पर शक है। इटली के मेल नर्स एंटिनियो डे पेस ने अपनी गर्लफ्रेंड 27 वर्षीय लाेरेना क्वारंटा 27 की गला दबाकर हत्या कर दी।

इटली (italy corona) की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेस ने खुद ही पुलिस को बुलाकर अपने गुनाह के बारे में बताया। उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे कोरोना दिया इसलिए उसने उसे मार दिया। हालांकि लोरेना को मरणोपरांत मेिडकल की डिग्री प्रदान की जाएगी।

जांच अफसरों को कहानी पर शक  

  • हालांकि जांच अधिकारियों को डी पेस के बयान पर विश्वास नहीं हो रहा है।
  • क्योंकि दोनों की जांच से कुछ शुरुआती संकेत सामने आए हैं।
  •  इनमें यह कहीं भी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि दोनों में से किसी को कोरोना संक्रमण था।
  • 27 वर्षीय युवती मूलत: सिसिली के फैवेरा की रहने वाली थी।
  • लेकिन कुछ महीने पहले से दोनाें मिसेना में साथ-साथ रह रहे थे।
  • मेसिना विश्वविद्यालय के डीन साल्वातोर कुजोक्रिया ने जानकारी दी है।
  • बताया लोरेना को श्रद्धांजलि के तौर पर मरणोपरांत डॉक्टर की डिग्री प्रदान की जाएगी।
  •   डी पेस ने कुछ दिन पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड को मेडिकल में ग्रुजेएशन के लिए बधाई दी थी।
  • बता दें कि इटली में कोरोना से मरने वालों की संख्या चीन से भी ज्यादा हो गई है।
  • इटली में 10 हजार से ज्यादा लोग कारोना संक्रमण के चलते काल का ग्रास बन चुके हैं।
  • इटली मेंं अब भी लाखों लोग होम आइसोलेशन में जीवन बीता रहे हैं।
  • जरूरी सेवाओं व वस्तुओं के लिए भी लोगों को जरूरी फॉर्म भरकर ही जाना पड़ रहा है। (एजेंसी)

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *