गजब : Corona से बचने ये शख्स पहनता है सोने का Mask, कुल तीन किलो... |

गजब : Corona से बचने ये शख्स पहनता है सोने का Mask, कुल तीन किलो…

corona, golden mask, pune, navpradesh,

corona golden mask

पुणे/नवप्रदेश। कोरोना (corona) से बचने के लिए एक शख्स ने सोने का मास्क (golden mask) पहनना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्री कोरोना (corona) से बचने के लिए मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं।

लोग भी अपने बचाव के लिए मास्क पहन रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के पुणे (pune) का ये शख्स सोने का मास्क (golden mask) पहन घूम रहा है। इसे सोना पहनने का काफी शौक है। लिहाजा मास्क भी सोन का ही बनवा लिया, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है। इस शख्स को गोल्डमैन के नाम से भी जाना जाता है।

corona, golden mask, pune, navpradesh,
golden-mask

साढ़े पांच तोला है वजन

पुणे (pune) से सटे पिंपरी चिंचवड़ में रहने वाले शंकर कुरहाड़े सोने का मास्क पहन कर घूमते हैं। यह मास्क साढ़े पांच तोले का है और इसकी कीमत लगभग 3 लाख की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह देश का सबसे महंगा मास्क है।

मन में ऐसे आया आइडिया

शंकर को बचपन से ही सोना पहनने का शौक है। बकौल शंकर उन्होंने कोल्हापुर में एक शख्स को चांदी का मास्क पहने हुए टीवी पर देखा और फिर उनके मन में भी सोने का मास्क बनवाने का आइडिया आया। शंकर ने बताया कि उन्होंने अपने सुनार से बात की और तकरीबन एक सप्ताह में इन्होंने इसे तैयार कर दिया।

कुल 3 किलो सोना पहनते हैं


कुरहाड़े को सोना पहनने का बहुत शौक है। इनके गले, हाथों में सोने की मोटी-मोटी चेन देखी जा सकती है। माना जाता है कि ये अमूमन 3 किलो सोना पहन कर चलते हैं। सोने की प्रति दिवानगी के कारण ही इन्होंने अपने लिए गोल्ड मास्क तैयार करवाया है।


JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *