Rani Mukherji ने 'रख तू हौसला' के जरिये मुंबई पुलिस को किया सलाम |

Rani Mukherji ने ‘रख तू हौसला’ के जरिये मुंबई पुलिस को किया सलाम

Rani Mukherji, song, Mumbai Police, Salute,

Rani Mukherji

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) ने ‘रख तू हौसला’ गीत (song) के जरिये मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को सलाम (Salute) किया है।

रानी (Rani Mukherji) को कोरोना वायरस (corona virus) महामारी के बीच लोगों से शांत रहने की अपील करने के लिए मुंबई पुलिस फाउंडेशन द्वारा एक नेक पहल में शामिल किया गया है।

रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) ने एक नए गीत ‘रख तू हौसला’ के माध्यम से मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के जज्बे को सलाम किया है और कहा है कि उनकी बहादुरी, बलिदान और सेवा को आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा।

रानी ने इस गाने के वीडियो में एक सशक्त संदेश भी दिया है। रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) ने कहा, दुनिया कोरोना वायरस (corona virus) के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रही है।

इस मुश्किल घड़ी में जो लोग इस आपदा का मुकाबला वीरता के साथ कर रहे हैं, वे स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, बहादुर जवान, पुलिस बल जैसे फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं, जो हमें सुरक्षा प्रदान करने के चलते अपनी जिंदगी को जोखिम में डाल रहे हैं।

रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) ने कहा, मैं मुंबई पुलिस (Mumbai Police) फाउंडेशन और उनके परिवार वालों को उनके साहस और बलिदान के लिए तहे दिल से शुक्रिया कहती हूं, जिसका उन्होंने इस असाधारण समय में प्रदर्शन किया है। उनकी बहादुरी, बलिदान और सेवा को आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा।

View this post on Instagram

#Hichki #promotions #nofilter

A post shared by Rani Mukerji Chopra (@ranimukerji_official) on

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed