उल्लेखनीय कार्य के लिए 29 कर्मचारी पुरस्कृत

उल्लेखनीय कार्य के लिए 29 कर्मचारी पुरस्कृत

नवप्रदेश संवाददाता
बिलासपुर। तितली चौक स्थित न्यू रेलवे ऑफिसर क्लब के सभागार में बिलासपुर मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल की अध्यक्षता एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई।
इस बैठक में मंडल रेल प्रबंधक ने जनवरी से मार्च 2019 के दौरान बिलासपुर मंडल में हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा की एवं राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक के करकमलों से वर्ष 2018 -19 के दौरान सरकारी कामकाज में राजभाषा का उल्लेखनीय रूप से प्रयोग करने वाले मंडल की विभिन्न शाखाओं के कुल 29 कर्मचारियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में बिलासपुर मंडल की हिंदी गृह पत्रिका दीक्षा के महिला रचनाकार विशेषांक के रूप में प्रकाशित 49 वें अंक का मंडल रेल प्रबंधक के करकमलों से विमोचन किया गया। उन्होंने पुष्प कलिका प्रदान कर उपस्थित महिला रचनाकारों का स्वागत किया और उन्हें पत्रिका की प्रति भेंट की। इस अवसर पर उपस्थित महिला साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर उपस्थित श्रोताओं की खूब वाह-वाही लूटी।
कार्यक्रम में मंडल की विभिन्न शाखाओं के शाखा अधिकारी, अन्य अधिकारी, राजभाषा मासिक प्रगति रिपोर्ट बनाने वाले कर्मचारी, महिला रचनाकार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी प्रमोद सोनी ने किया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में मंडल रेल प्रबंधक आर राजगोपाल ने सभी पुरस्कृृत कर्मचारियों को बधाई दी और इसी तरह राजभाषा में काम करने की सलाह दी। दीक्षा पत्रिका के विमोचन पर उन्होंने कहा कि दीक्षा को शिक्षा की शुरूआत कहते हैं, दीक्षा ही शिक्षा की दिशा तय करती है।
सात का अंक शुभ माना जाता है और हमें प्रसन्ना है कि 7 के वर्ग वाले संस्करण यानि 49 वें संस्करण को महिला रचनाकार विशेषांक के रूप में प्रकाशित किया गया यह महिला सशक्तीकरण का अनूठा प्रयास भी है। मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने पत्रिका के उत्कृष्ट प्रकाशन के लिए राजभाषा विभाग को बधाई दी एवं समस्त महिला रचनाकारों को विशेष बधाई देते हुए उनकी रचनाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस मंडल में राजभाषा की प्रगति संतोषजनक है तथा प्रेरणा एवं प्रोत्साहन द्वारा मंडल में राजभाषा प्रयोग-प्रसार का कार्य सतत जारी है।
अपर मुख्य राजभाषा अधिकारियों पर मंडल रेल प्रबंधक ने भी सभी पुरस्कार प्राप्त कर्मचारियों को बधाई दी एवं उपस्थित महिला रचनाकारों की रचनाओं की तारीफ करते हुए पत्रिका में प्रकाशित उनकी रचनाओं के लिए उन्हें बधाई दी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *