Speaker Dr. Mahant का विधायकों को पत्र- अपने आसपास कोई भूखा-प्यासा न रहे |

Speaker Dr. Mahant का विधायकों को पत्र- अपने आसपास कोई भूखा-प्यासा न रहे

speaker dr. mahant, lockdown, letter to mlas, navpradesh,

speaker dr. mahant

रायपुर/नवप्रदेश। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत (speaker dr. mahant) ने लॉकडाउन (lockdown) के मद्देनजर सभी विधायकों को पत्र (letter to mlas) लिख यह अपील की है कि वे यह सुनिश्चित करें कि अपने आसपास कोई भी भूखा प्यासा न रहे। नागरिकों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य घरेलू सेवाएं सहजता से उपलब्ध हो सके।

डॉ. महंत (speaker dr. mahant) ने लिखा है कि कोरोना वायरस के कारण पूरे विश्व में असुरक्षा एवं भय का माहौल है। हम भी इससे अछूते नहीं  हैं। मैं आप, आपके परिवार और समाज को ईश्वर सुरक्षा व स्वास्थ्य प्रदान करें  यही प्रार्थना कर रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के निर्णय, प्रयास व चिकित्सा के प्रति जागरूकता के परिणामस्वरूप हमें सफलता मिली है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनकी सरकार व प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सा विभाग सभी बधाई के पात्र हैं। कोरोना से लड़ रहे सभी साथियों को बधाई व नमन।

आपकी विशेष जवाबदारी

विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को लिखे पत्र (letter to mlas) में आगे कहा है- आप एक जनप्रतिनिधि हैं, आपकी विशेष जवाबदारी भी है। मैं आप सबसे विनम्र अनुरोध करता हूं कि ऐसे अभूतपूर्व संकट की घड़ी में अपने कार्यों से यह सुनिश्चित करने का प्रयास करें क लॉकडाउन (lockdown) की अवधि में अपने आसपास के इलाकों में कोई भी नागरिक भूखा प्यासा न रहे। इसके लिए आवश्यकतानुसार राहत प्रबंधन करते हुए परस्पर सहयोग समन्वय एवं सद्भाव तथा सामाजिक की ऐसी अनोखी मिसाल देश और दुनिया के सामने कायम करें जिससे प्रत्येक छत्तीसगढ़वासी गौरव का अनुभव कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा की इस घड़ी में जनता के हित के लिए मेरे लायक कोई भी कार्य हो तो कृपया मुझे नि:संकोच अवगत कराएं। मैं सदैव दु:ख-सुख में प्रदेशवासियों के साथ हूं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

1 thought on “Speaker Dr. Mahant का विधायकों को पत्र- अपने आसपास कोई भूखा-प्यासा न रहे

  1. Sammaneey mahant ji ap hamare bas gram panchayat bhrityo ko ek nishichit mandey dene ka aelan kar do kyo gram panchayat bhritya apne jan ko jokhim me dal kar corona se lda hai ap sadar nivedan hai apse apka apna gram panchayat bhritya Kalyan sangh raipur chhtishgarh 2960 panjeeyan sankhya hai 🙏🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *