BIG BREAKING: कुछ ही घंटों में 50 लाख की डकैती मामले के आरोपी गिरफ्तार

BIG BREAKING: कुछ ही घंटों में 50 लाख की डकैती मामले के आरोपी गिरफ्तार

raipur robbery, businessman home, 50 lakh rupees loot, accused arrest, navpradesh,

raipur robbery

रायपुर/नवप्रदेश। रायपुर (raipur robbery) में शुक्रवार की रात व्यापारी (businessman home) के घर 50 लाख रुपए (50 lakh rupees loot) की डकैती को अंजाम देने वालों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस डकैती में शामिल पांच आरोपियों (accused arrest) को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात चार बदमाशों ने प्लाइवुड व्यपारी बजरंग शर्मा के त्रिमूर्ति नगर स्थित घर में घुसकर परिवार वालों को कट्टा दिखाकर 50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे। यह परिसर देवेंद्र नगर थानाक्षेत्र में आता है।

रायपुर (raipur robbery)  में हुई वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए अभियान शुरू कर दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को इस मामले के 5 आरोपियों को दिल्ली में पकड़ने (accused arrest) में सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम के रायपुर पहुंचने पर एसएसपी आरिफ शेख पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *