महापौर ढेबर की दो टूक- या तो कार्यशैली बदल लें या ट्रांसफर करवा लें |

महापौर ढेबर की दो टूक- या तो कार्यशैली बदल लें या ट्रांसफर करवा लें

raipur municipal corporation, mayor ajaj dhebar, revenue collection, navpradesh,

raipur municipal corporation

  • रायपुर नगर निगम में धीमी राजस्व वसूली पर जताई नाराजगी
  • अफसरों को दिए जरूरी निर्देश, तत्काल राजस्व वसूली पूरी तरह गतिमान करें 

रायपुर/नवप्रदेश। रायपुर नगर निगम (raipur municipal corporation) के महापौर एजाज ढेबर (mayor ajaj dhebar) ने वर्तमान में धीमी राजस्व वसूली (revenue collection) पर नाराजगी व्यक्त की है।

महिला को बर्तन की जाली से जला तड़पा-तड़पा कर मार डाला, नहीं निकलने दी…

उन्होंने (mayor ajaj dhebar) समूचे राजस्व अमले के अधिकारी- कर्मचारियों को तत्काल अपनी कार्यशैली बदलने एवं नगर निगम के हित में अधिक से अधिक राजस्व वसूलने (revenue collection) फील्ड पर उतरकर काम काम करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि या तो निगम (raipur municipal corporation) अधिकारी व कर्मचारीगण अपनी कार्यशैली बदल ले या रायपुर नगर निगम से कहीं दूसरी जगह अपना तबादला करवा लें। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में बन रहे नये मकानों सहित नियमानुसार अवैध कालोनियों, गोडाउन सहित व्यवसायिक क्षेत्र में अभियान पूर्वक कढ़ाई से राजस्व वसूली प्रतिदिन करने को कहा।

राजस्व वसूली पर समीक्षा बैठक

महापौर ने ये निर्देश सोमवार को नगर निगम के राजस्व विभाग की वर्तमान राजस्व वसूली पर समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में मौजूद आयुक्त सौरभ कुमार अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस बैठक में अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य, उपायुक्त कृष्णा खटीक, सभी जोन कमिश्रर, जोन सहायक राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, मोहर्रिर आदि उपस्थित थे।

व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें जोन कमिश्रर

महापौर ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन राजस्व वसूली अधिकाधिक करना व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करते हुए करें। सभी जोन कमिश्रर मार्च के अंत तक सर्वोच्च प्राथमिकता राजस्व वसूली को दें।

हर दो-तीन दिन में जोन के राजस्व अमले को बुलाकर उनकी दैनिक राजस्व वसूली की समीक्षा करके उनके लिये अधिकाधिक वसूली हेतु टैक्स का टारगेट निर्धारित करें एवं तय किये गये टारगेट को शत प्रतिशत पूरा करे। महापौर ने नगर निगम के सभी बड़े बकायेदारों एवं छुटे हुए बड़े बकायेदारों से कड़ाई के साथ अभियान चलाकर शत प्रतिशत राजस्व वसूली करने को कहा।

लोगों की आदत को बदलने का प्रयास करें राजस्व अमला : आयुक्त

आयुक्त कुमार ने कहा कि काफी समय से लोगों में फरीवरी, मार्च में ही संपत्तिकर अदा करने की आदत विकसित हो गई है। राजस्व अमला इस आदत को निगम हित में बदलने का प्रयास करें। नगर निगम का राजस्व अमला निगम क्षेत्र के समस्त खाली भूखण्डों में वास्तविक आधार पर करारोपण कर वसूली करने का कार्य अभियान चलाकर करें।

बड़े बकायेदारों से नियमानुकुल कड़ाई के साथ राजस्व वसूली करने शासन द्वारा प्रदत्त अधिकारों का निगम हित में सदुपयोग सुनिश्चित किया जाये। आयुक्त ने जोन कमिश्ररों एवं संपूर्ण राजस्व अमले को वास्तविक आधार पर करारोपण कार्य में पूरी तरह जुटने के निर्देश दिये।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *