Lockdown पर बोले सीएम- हटाने का फैसला लेते वक्त इन दो चीजों के बीच... |

Lockdown पर बोले सीएम- हटाने का फैसला लेते वक्त इन दो चीजों के बीच…

lockdown, cm bhupesh baghel , navpradesh,

lockdown, cm bhupesh baghel

रायपुर/नवप्रदेश। लॉकडाउन (lockdown) को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel) ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन (lockdown) उठाने का निर्णय पूरी संवेदनशीलता और सावधानी के साथ लिया जाएगा। उन्होंने (cm bhupesh baghel) कहा कि लॉकडाउन उठाने का निर्णय करते समय हमें जीवन और जीविका के बीच संतुलन रखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद 12 अप्रैल को राज्य मंत्रीपरिषद की बैठक में चर्चा कर लॉकडाउन (lockdown) के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को पत्रकारों से वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा के दौरान कही। इस चर्चा में रायपुर, बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के लगभग 55 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सोशल डिस्टंसिंग की जगह फिजिकल डिस्टंसिंग पर सोचना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने दिमाग में से सोशल डिस्टेन्सिग जैसे शब्दों की जगह फिजिकल डिस्टेन्सिंग को लाना होगा। यह बदलाव उन सामाजिक दूरियों जिनके प्रभाव पलायन से लौटे, काम पर वापिस आए मजदूर, पिछड़े तबके के लोगों के होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन प्रेरित लॉकडाउन से भी आगे बढ़कर ग्राम की जनता ने स्वयं प्रेरित अनुशासन के लाकडाउन का सफल प्रयोग किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

दिल्ली से लौटे लोगों में कोई मिसिंग नहीं

एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि निजामुद्दीन से छत्तीसगढ़ लौटे लोगों में कोई भी मिसिंग नहीं है। वहां से 107 लोग वापस आए थे। उन सबकी पहचान कर ली गई है। उन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया है तथा उनके सेम्पल ले लिए गए हैं। वे लोग जिनके सम्पर्क में आए थे उनकी ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आन्ध्रप्रदेश की एसआईबी ने मोबाइल टॉवर के डाटा के आधार पर 159 लोगों की सूची जारी कर दी थी, जो सही नहीं थी। इसमें से कुद ऐसे लोगों के नाम भी शामिल थे, जो केवल वहां से गुजरे थे और उनके नाम दर्ज हो गए। ये लोग निजामुद्दीन के धार्मिक कार्यक्रम में नहीं गए थे। बाद में भारत सरकार से कार्यक्रम में गए लोगों की जानकारी ली गयी, जिनमें 107 लोग ही शामिल थे।

जल्द उपलब्ध होंगे किट

मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब में बताया कि प्रदेश में एम्स रायपुर और जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की टेस्टिंग की व्यवस्था है। अभी राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में टेस्टिंग की अनुमति मिली है। हमारे पास क्वारेंटाइन की व्यवस्था और पर्याप्त मात्रा में वेन्टिलेटर हैं। राज्य सरकार द्वारा टेस्टिंग किट के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही किट भी उपलब्ध हो जाएंगे।

कटघोरा में 100 फीसदी लॉकडाउन किया


उन्होंने यह भी बताया कि राशन, सब्जी, दवाई, खाद-बीज आदि अत्यांवाश्यक सेवाओं को छूट दी गयी है। कटघोरा में नये केस मिलने के बाद कटघोरा में 100 प्रतिशत लॉकडाउन किया गया है। वहां सभी लोगों की जांच की जा रही है। कटघोरा में शत-प्रतिशत लोगों की टेस्टिंग की जाएगी। राÓय में कोरोना प्रभावित संक्रमण प्रभावित 18 लोगों में से 9 स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चना, गेहूं की फसल को असमय ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। अभी गेहूं की कटाई चल रही है। गर्मी की धान भी किसान ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मनरेगा में पांच लाख मजदूर काम कर रहे हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *