cm bhupesh की पहल से 20 राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के 64 हजार 416 श्रमिकों के लिए…

cm bhupesh की पहल से 20 राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के 64 हजार 416 श्रमिकों के लिए…

lockdown, Chhattisgarh state, Stranded migrant workers, cm bhupesh bhagel, Relieved,

cm bhupesh bhaghle

मुख्यमंत्री के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों को पहुंचायी गई राहत

तात्कालिक व्यवस्था के लिए श्रमिकों के खाते में 19.12 लाख रूपए किया जमा

रायपुर/नवप्रदेश। लॉकडाउन (lockdown) से प्रभावित छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh state) प्रदेश के अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों (Stranded migrant workers) के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm bhupesh bhagel) की पहल एवं निर्देशन में राज्य सरकार ने 14 अप्रैल शाम 4 बजे तक संकटग्रस्त 64 हजार 416 श्रमिकों को भोजन, ठहरने और चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर उन्हें राहत पहुंचायी (Relieved) हैं।

इनमें अब तक छह हजार 556 श्रमिकों के खाते में तत्कालिक व्यवस्था के लिए लगभग 19 लाख 12 हजार रूपए भी जमा करवाया गया है। छत्तीसगढ़ के श्रमिक देश के 20 अन्य राज्यों एवं चार केन्द्र शासित प्रदेशों में संकट की स्थिति में होने के संबंध में जानकारी मिली है।

श्रमिकों के खातें में प्रति श्रमिक 1000 रूपए कराया जमा

श्रम विभाग के अधिकायरियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ शासन (Government of Chhattisgarh) द्वारा संकटग्रस्त 6556 श्रमिकों को राहत पहुंचाने के लिए तात्कालिक व्यवस्था के रूप में जिला बेमेतरा के 4879 श्रमिकों के खाते में 15 लाख 45 हजार रूपए, मुंगेली जिले के 1483 श्रमिकों के खातें में एक लाख 73 हजार रूपए और कबीरधाम जिले के 194 श्रमिकों के खातें में प्रति श्रमिक 1000 रूपए की मान से एक लाख 94 हजार रूपए जमा कराया गया है।

अन्य राज्यों में श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार (Government of Chhattisgarh) द्वारा देश के अन्य राज्यों में श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों का दल गठित कर सतत् निगरानी की जा रही है। इसके लिए श्रम विभाग द्वारा राज्य स्तर पर हेल्पलाईन नम्बर 0771-2443809, 91098-49992, 75878-22800 सहित जिला स्तर पर भी हेल्पलाईन नम्बर स्थापित किए गए हैं।

हेल्पलाईन नम्बर के माध्यम से प्राप्त श्रमिकों की समस्याओं को पंजीबद्ध कर तत्काल यथासंभव समाधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशन पर श्रम विभाग के सचिव श्री सोनमणी बोरा के मार्गदर्शन में अन्य प्रदेशों के स्थानीय प्रशासन से सतत् समन्वय कर श्रमिकों की समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के श्रमिक 20 अन्य राज्यों एवं चार केन्द्र शासित प्रदेशों में फंसे

अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में संकटग्रस्त एवं जरूरतमंद श्रमिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के 27 जिलों के श्रमिक 20 अन्य राज्यों एवं चार केन्द्र शासित प्रदेशों में फंसे होने की जानकारी मिली है।

सबसे ज्यादा श्रमिक जम्मू में 15 हजार 855, महाराष्ष्ट्र में 11 हजार 718, उत्तरप्रदेश में 10 हजार 365, तेलंगाना में 7 हजार 927, गुजरात में 5 हजार 599, और मध्यप्रदेश में एक हजार 686 श्रमिकों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसी प्रकार हिमाचाल प्रदेश में में 1 हजार 575, कर्नाटक में एक हजार 427, तमिलनाडू में एक हजार 404 तथा दिल्ली में एक हजार 228 श्रमिकों के फंसे होने की जानकारी हेल्पलाईन नम्बर सहित विभिन्न माध्यमों से मिली है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *