Korea : 6 साल के भाई की हत्या कर 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पीड़िता को कुएं में फेंका, जिंदा…

Korea : 6 साल के भाई की हत्या कर 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पीड़िता को कुएं में फेंका, जिंदा…

korea, 5 year girl, rape, minor boy, murder, navpradesh,

korea minor boy commit rape and muder

कोरिया/नवप्रदेश। कोरिया (korea) जिले के डंगोरा गांव में 5 साल की बच्ची (5 year girl) से दुष्कर्म (rape) का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर रूह कांप जाए। 17 साल के नाबालिग (minor boy) ने पहले तो बच्ची के 6 साल के चचरे भाई की उसीकी आंख के सामने गला दबाकर हत्या (murder) कर दी। फिर बच्ची से दुष्कर्म (rape) किया।

17 साल के हैवान ने इतनी दरिंदगी की कि बच्ची को देखकर पुलिस भी स्तब्ध रह गई। बच्ची के शरीर पर जगह-जगह काटे जाने केे निशान हैं। नाबालिग (minor boy) आरोपी ने अपने अपराध पर पूरी तरीके से पर्दा डालने के लिए बच्ची (5 year girl) को भी गहरे कुएं में फेंक दिया।

लेकिन बच्ची जख्मों केे बावजूद कुएं में तैरती रही और मदद के लिए चिल्लाते रही। लोगों ने उसे बाहर निकाला और वह जिंदा बच गई। फिर उसने पूरा मामला बताया जिसके आधार पर कोरिया (korea) पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पॉक्सों एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोरिया के एसपी विवेक शुक्ला ने नवप्रदेश से चर्चा में इस मामले की पुष्टि की है।

पूरा मामला एक नजर में

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरिया (korea) के डंगोरा गांव में बच्ची अपने चचरे भाई के साथ खेल रही थी, इसी दौरान पड़ोस के ही गांव का आरोपी नाबालिग आया। उसने दोनों से पूजा के लिए पत्तियां तोडऩे में उनकी मदद मांगी। दोनों उसे जानते थे इसलिए उसकेे साथ चल दिए। आरोपी दोनों को जंगल के रास्ते करीब ढाई किलोमीटर तक लेकर गया।

इसके बाद उसने अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने के लिए पहले तो बच्ची के चचेरे भाई को गला दबाकर मार डाला (murder) और उसकी लाश को झाडिय़ों में छिपा दिया। इसके बाद पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया और उसे गहरे कुएं में फेंक दिया।

पर बच्ची ने हिम्मत नहीं हारी वह किसी तरह पानी में तैरती रही। मदद के लिए चिल्लाई भी। राहगीरों ने उसकी चित्कार सुन उसे बाहर निकाला, जिसके बाद उसने पुलिस को पूरा मामला बयां किया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *