जम्मू कश्मीर के पहले उपराज्यपाल बने मुर्मू, नवप्रदेश से 28 सितंबर को की थी बात |

जम्मू कश्मीर के पहले उपराज्यपाल बने मुर्मू, नवप्रदेश से 28 सितंबर को की थी बात

jammu kashmir, girish chandra murmu, lieutenant governor, navpradesh

jammu annd kashmir first lieutenant governor murmu and laddakh first lieutenant governor rk mathur

  • महारत्न कंपनी सेल के भिलाई स्टील प्लांट में पूंजीगत निवेश बढ़ाने को लेकर हुई थी चर्चा
  • आईएएस मुर्मू वर्तमान में संभाल रहे हैं केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव का जिम्मा 

रायपुर/ नई दिल्ली/नवप्रदेश। जम्मू कश्मीर (jammu kashmir) के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद आईएएस गिरीश चंद्र मुर्मू (girish chandra murmu) यहां के पहले उपराज्यपाल (lieutenant governor) बन गए हैं। मुर्मू अभी केंद्रीय वित्त मंत्रालय में सचिव (व्यय) हैं। 28 सितंबर को उन्होंंने महारत्न व नवरत्न कंपनियों द्वारा अपने विभिन्न प्लांट में पूंजीगत निवेश बढ़ाए जाने को लेकर नवप्रदेश से चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने सेल के भिलाई स्टील प्लांट में भी पूंजीगत निवेश बढ़ने की संभावना जताई थी।

नवप्रदेश ने 28 व 29 सितंबर को अपने डिजिटल व प्रिंट एडिशन में संबंधित खबर में उनका वर्जन भी प्रकाशित किया था। मुर्मू (girish chandra murmu) गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

नवप्रदेश में 28 सितंबर को यह खबर हुई थी प्रकाशित : exclusive: भिलाई स्टील प्लांट में बढ़ेगा निवेश, उत्पादन में आएगी तेजी

वहीं जम्मू कश्मीर (jammu kashmir) के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला कर उन्हें गोवा भेज दिया गया है। इससे पहले मृदुला सिन्हा गोवा की राज्यपाल थीं। उन्हें हटाकर सत्यपाल मलिक को केंद्र सरकार ने वहां का राज्यपाल नियुक्त किया है।

आरके माथुर लद्दाख के उपराज्यपाल

वहीं जम्मू-कश्मीर से पृथक कर बनाए गए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए भी उपराज्यपाल (lieutenant governor) की नियुक्ति की गई है। यहां आईएएस आरके माथुर को पहला उपराज्यपाल बनाया गया है। माथुर 1977 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे रक्षा सचिव व पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त भी रहे हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *