तीसरे चरण में 1.27 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

तीसरे चरण में 1.27 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

  • रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों में 23 अप्रैल को होगा मतदान
  • तीसरे चरण के मतदान के लिए कुल 15,408 मतदान केन्द्र स्थापित
  • सात सीटों के लिए 123 प्रत्याशी मैदान में

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2019 के अंतर्गत तीसरे चरण में 23 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सात लोकसभा क्षेत्रों के कुल एक करोड़ 27 लाख 13 हजार 816 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें रायपुर लोकसभा के 21 लाख 11 हजार 104, बिलासपुर के 18 लाख 75 हजार 904, रायगढ़ के 17 लाख 31 हजार 655, कोरबा के 15 लाख सात हजार 779, जांजगीर-चांपा के 18 लाख 95 हजार 232, दुर्ग के 19 लाख 38 हजार 319 एवं सरगुजा लोकसभा के 16 लाख 53 हजार 283 मतदाता शामिल हैं।
इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल 15 हजार 408 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। रायपुर में 2343, बिलासपुर में 2221, रायगढ़ में 2327, कोरबा में 2008, जांजगीर-चांपा में 2173, दुर्ग में 2183 एवं सरगुजा में 2153 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। तीसरे चरण के निर्वाचन वाले सात लोकसभा क्षेत्रों के लिए कुल 123 उम्मीदवार मैदान में हैं। रायपुर और बिलासपुर में 25-25, रायगढ़ में 14, कोरबा में 13, जांजगीर-चांपा में 15, दुर्ग में 21 और सरगुजा में दस प्रत्याशी मैदान में हैं।
रायपुर में पुरूष मतदाताओं की संख्या दस लाख 71 हजार 921 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 27 हजार 662 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या तीन लाख आठ हजार 216, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 98 हजार 456, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले 21 लाख 11 हजार 108, पचास से 59 आयु वर्ग वाले 12 लाख 71 हजार 161, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 65 हजार 477, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 26 हजार 876, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले छह हजार 914 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 51 पुरूष मतदाता हैं।
रायपुर लोकसभा क्षेत्र में दस लाख 38 हजार 886 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 19 हजार 859 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या तीन लाख एक हजार 846, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 94 हजार 705, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 99 हजार 613, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 17 हजार 382, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 66 हजार 276, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 30 हजार 276, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले आठ हजार 851 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 78 हैं। यहां तृतीय लिंग के 297 और 16 हजार 931 दिव्यांग मतदाता हैं।
बिलासपुर में पुरूष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 52 हजार 657 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 25 हजार 691 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या दो लाख 91 हजार 705, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 35 हजार 809, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 78 हजार 782, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 19 हजार 545, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 64 हजार 688, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 27 हजार 967, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले आठ हजार 403 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 67 पुरूष मतदाता हैं।
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में नौ लाख 23 हजार 156 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 18 हजार 733 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 80 हजार 730, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 26 हजार 554, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 69 हजार 644, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 14 हजार 897, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 66 हजार 809, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 33 हजार 376, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले 12 हजार 297 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 116 हैं। वहां तृतीय लिंग के 91 और 17 हजार 953 दिव्यांग मतदाता हैं।
रायगढ़ में पुरूष मतदाताओं की संख्या आठ लाख 63 हजार 319 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 25 हजार 848 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या दो लाख 55 हजार 942, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 25 हजार 812, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 56 हजार 459, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 12 हजार 694, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 58 हजार 856, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 22 हजार 532, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले पांच हजार 124 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 52 पुरूष मतदाता हैं।
रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आठ लाख 68 हजार 308 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 22 हजार 45 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 53 हजार 682, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 24 हजार 730, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 61 हजार 184, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख नौ हजार 15, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 61 हजार 983, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 27 हजार 520, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले आठ हजार 57 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 92 हैं। वहां तृतीय लिंग के 28 और 18 हजार 487 दिव्यांग मतदाता हैं।
कोरबा में पुरूष मतदाताओं की संख्या सात लाख 58 हजार 198 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 22 हजार 447 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या दो लाख 27 हजार 847, तीस से 39 आयु वर्ग वाले एक लाख 97 हजार 213, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 37 हजार 711, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 696, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 50 हजार 200, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 17 हजार 898, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले चार हजार 154 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 32 पुरूष मतदाता हैं।
कोरबा लोकसभा क्षेत्र में सात लाख 49 हजार 526 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 19 हजार 714 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 29 हजार 406, तीस से 39 आयु वर्ग वाले एक लाख 87 हजार 982, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 36 हजार 333, पचास से 59 आयु वर्ग वाले 95 हजार 754, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 50 हजार 219, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 22 हजार 603, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले सात हजार 474 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 41 हैं। वहां तृतीय लिंग के 55 और 15 हजार 817 दिव्यांग मतदाता हैं।
जांजगीर-चांपा में पुरूष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 64 हजार 113 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 31 हजार 626 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या तीन लाख 12 हजार 326, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 42 हजार 794, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 69 हजार 138, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 12 हजार 611, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 62 हजार 496, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 26 हजार 399, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले छह हजार 660 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 63 पुरूष मतदाता हैं।
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में नौ लाख 31 हजार 94 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 20 हजार 707 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 86 हजार 629, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 32 हजार 22, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 64 हजार 484, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 12 हजार 487, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 68 हजार 493, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 34 हजार 516, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले 11 हजार 674 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 82 हैं। वहां तृतीय लिंग के 25 और 16 हजार 34 दिव्यांग मतदाता हैं।
दुर्ग में पुरूष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 76 हजार 652 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 27 हजार 166 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या दो लाख 77 हजार 571, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 59 हजार 764, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 89 हजार 590, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 24 हजार 500, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 64 हजार 597, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 26 हजार 945, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले छह हजार 491 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 28 पुरूष मतदाता हैं।
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में नौ लाख 61 हजार 601 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 19 हजार 88 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 68 हजार 429, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 58 हजार 470, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 92 हजार 460, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 16 हजार 739, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 67 हजार 105, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 31 हजार 424, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले सात हजार 844 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 42 हैं। वहां तृतीय लिंग के 66 और 11 हजार 893 दिव्यांग मतदाता हैं।
सरगुजा में पुरूष मतदाताओं की संख्या आठ लाख 29 हजार 392 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 24 हजार 447 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या दो लाख 48 हजार 339, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 17 हजार 825, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 47 हजार 365, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख पांच हजार 509, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 55 हजार 952, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 23 हजार 398, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले छह हजार 314 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 243 पुरूष मतदाता हैं।
सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में आठ लाख 24 हजार 421 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 20 हजार 306 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 53 हजार 346, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 11 हजार 759, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 51 हजार 493, पचास से 59 आयु वर्ग वाले 99 हजार 635, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 54 हजार 788, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 25 हजार 64, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले सात हजार 786 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 244 हैं। वहां तृतीय लिंग के दस और आठ हजार 847 दिव्यांग मतदाता हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *