BIG BREAKING : दुर्ग में भी खुलेंगी सभी दुकानें , जानें कब क्या मिलेगा, रायपुर से...

BIG BREAKING : दुर्ग में भी खुलेंगी सभी दुकानें , जानें कब क्या मिलेगा, रायपुर से…

durg, unlock, navpradesh,

durg, unlock, collector holds meeting with traders

दुर्ग/नवप्रदेश। दुर्ग (durg) भी शुक्रवार से अनलॉक (unlock) होने जा रहा है। राज्य शासन के द्वारा जारी गाइडलाइन के परिप्रेक्ष्य में दुर्ग (durg) जिले के आम दुकानों के संचालन हेत सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सैनिटाइजेशन की शर्तो पर आम दुकानों की संचालन का समय निर्धारित किया गया है। ये टाइम टेबल रायपुर से थोड़ा अलग है।

इस संबंध में व्यापारिक संगठनों के चर्चा के पश्चात कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आदेश जारी किया जिसके अंतर्गत सब्जी, डेयरी, मटन, मछली के विक्रय के लिए प्रात: 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनुमति होगी। किराना जनरल प्रोविजन एवं अन्य समस्त व्यवसाय को प्रात: 11 बजे से सायं 7 बजे तक संचालन के लिए अनुमति होगी।

दुर्ग अनलॉक (unlock) के तहत रेस्टोरेंट होटल में डाइनिंग को प्रात: 10 बजे से सायं 8 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। रेस्टोरेंट/होटल होम डिलीवरी के लिए रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। ठेले पर खाद्य सामग्री (गुपचुप, मोमोस, चाट आदि) के लिए प्रात: 6 बजे से प्रात: 9 बजे एवं सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। प्रतिदिन 8 घंटे दुकानें खोली जाएंगी। इसलिए सप्ताह में एक दिन रविवार को समस्त व्यवसाय बंद रहेंगे, केवल डेयरी प्रात: 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेगी।

आदेश के उल्लंघन पर सील होंगे प्रतिष्ठान

उक्त आदेश 31 अगस्त 2020 तक लागू रहेंगे। आदेश के उल्लघंन करने पर संबंधित संस्थान को सील करने की कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने व्यापारी संघ के अध्यक्षों के साथ बैठक में चर्चा की इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सर्वे एवं एडिशनल एसपी श्री रोहित झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *