सीएम बघेल ने बीजापुर को दी 291 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

सीएम बघेल ने बीजापुर को दी 291 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

chief minister bhupesh baghel, bijapur district, gift, navpradesh,

cm bhupesh baghel

जिला चिकित्सालय में 2 करोड़ 45 लाख के उपकरणों का लोकार्पण, मरीजों का जाना हाल

बीजापुर/नवप्रदेश। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (chief minister bhupesh baghel ) ने शनिवार को बीजापुर (bijapur) जिले (district) को 291 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात (gift) दी। जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इन विकास कार्यों की जिलेवासियों को सौगात दी।

उन्होंने इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में ही 2 करोड़ 45 लाख रुपए के उपकरणोंं का लोकार्पण किया। इनमें सिटी स्कैन मशीन (1.99 करोड़), इकोकार्डियोग्राफी मशीन (24 लाख रुपए), एक्स-रे और सोनोग्राफी सुविधा व रूम जीर्णोद्धार (23 लाख रुपए) शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उसूर और गंगालूर के लिए दो नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी चर्चा की। इस मौके पर राजस्व एवं प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक विक्रम मंडावी आदि उपस्थित थे। जिले (bijapur district) को उन्होंने (chief minister bhupesh baghel) कुल 291 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात (gift) दी।

गोबर से भी पैसा बनाया जा सकता है : मुख्यमंत्री

नुकनपाल में गोठान का अवलोकन कर ग्रामीणों से की चर्चा

मुख्यमंत्री बघेल ग्राम पंचायत मूसालूर के ग्राम नुकनपाल भी पहुंचे। यहां उन्होंने 3 एकड़ में निर्मित गोठान का अवलोकन कर ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 200 जानवर गोठान में लाए गए हंै। स्व सहायता समूह की महिलाओंं ने बताया कि लगभग 5-6 क्ंिवटल खाद बनाई गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह की महिलाओंं को वर्मी खाद बनाने की सलाह दी और कहा कि गोबर से पैसा बनाया जा सकता है।

ये दो सलाह भी दीं सीएम ने

गायों की सुधारें नस्ल

मुख्यमंत्री ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से कहा कि गायों की नस्ल सुधार के लिए आवश्यक काम करें। उन्होंने विभाग के उप संचालक को बुलाकर इस संबंध में किए जा रहे प्रयास की जानकारी ली। उप संचालक कांबले ने बताया कि 15 गोठानों में कृत्रिम गर्भाधान का कार्य किया गया है। विभागीय मद से 927 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया गया है।

पैरा न जलाएं, दान करें

मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीणों से कहा कि पैरा जलाना नहीं है। गोठानों में पैरादान करना है। खेती किसानी के लिए यूरिया पोटाश नहीं डालना पड़ेगा। गोबर की खाद से ही पर्याप्त फसल व आय होगी।

पौधों का किया गोठान में रोपण

इस मौके पर ग्रामीणों ने उन्हे कजरीफूल जवाफूल तीखूर व अन्य जैविक उत्पाद मुख्यमंत्री बघेल को भेंट किए। वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रदान किए गए नारियल व आम के पौधों का गोठान में रोपण किया। इससे पहले धनोरा स्थित हेलीपेड पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल का स्वागत संभाागायुक्त अमृत खलकों, कलेक्टर केडी कुंजाम, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल व पार्टी पदाधिकारियों ने किया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *