ब्रह्माकुमारी की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी नहीं रहीं, सीएम ने व्यक्त किया दु:ख... |

ब्रह्माकुमारी की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी नहीं रहीं, सीएम ने व्यक्त किया दु:ख…

brhamakumari divine university chief administrator dadi janki passes away, navpradesh,

brhama kumari divine university, chief administrator passes away

माउंट आबू/ रायपुर/ नवप्रदेश। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (brhamakumari divine university) की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी (chief administrator dadi janki passes away) ने गरुवार व शुक्रवार की रात 2:00 बजे देह त्याग दिया। वे 104 वर्ष की थीं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे वे पंचतत्व में विलीन हो गईं।

दादी जानकी के देह त्याग किए जाने पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (brhamakumari divine university) परिवार के साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्यपाल अनुसुईया उईके तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दु:ख व संवेदना व्यक्त की है। सीएम बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि दादी जानकी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के माध्यम से पूरे समाज को अध्यात्म के रास्ते पर आगे बढ़ाने में अतुलनीय योगदान दिया।

टैक्सास यूनिवर्सिटी ने दादी जानकी को मोस्ट स्टेबल माइंड इन द वर्ल्ड (सर्वाधिक स्थितप्रज्ञ मन ) के खिताब से सम्मानित किया था। विश्व की सबसे उम्रदराज मुख्य प्रशासक (chief administrator dadi janki) होने का भी गौरव दादी जी को प्राप्त था। गौरतलब है कि दादी जानकी दिसंबर 2019 में रायपुर आई थीं और यहां ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के इन्डोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था।

इसलिए भी जाना जाता है दादी जानकी को

उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था को 140 से भी ज्यादा देशों में पहुंचाया था। दादी विश्व के टॉप मोस्ट 10 इंटेलेक्चुअल पर्सन में से एक थीं।  

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *