खाना बनाने में विवाद, पत्नी ने पति पर डाला मिट्टी तेल लगाई आग, अस्पताल में… |

खाना बनाने में विवाद, पत्नी ने पति पर डाला मिट्टी तेल लगाई आग, अस्पताल में…

Balod District, Cook food, Wife, husband over dispute, kerosenek,

husband wife

-शादी के बाद से पत्नी कर रही थी विवाद

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले (Balod District) में खाना बनाने (Cook food) के विवाद पर पत्नी ने पति (Wife husband over dispute) के ऊपर केरोसिन (kerosene) डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना थाने में दी जिसके बाद गंभीर अवस्था में पति को अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बालोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 जून को वार्ड नं0 01 पाररास बालोद निवासी प्रकाश साहू 45 वर्ष का अपनी पत्नी लुकेश्वरी सााहू के साथ खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था, विवाद के दौरान बात इतना बढ़ गया कि पत्नी ने प्रकाश साहू के ऊपर केरोसीन तेल उड़लेकर आग लगा दिया।

जिसकी जानकारी होते ही परिवार वाले व आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया जिसके बाद उसे गंभीर हालत में बर्न युनिट में भर्ती किय गया था। मौत से पहले प्रकाश साहू ने बताया कि वह वकील है व उसकी शादी सन् 2004 में हुआ था शादी के बाद उसके दो बच्चेंं एक लड़का उज्जवल 2 वर्ष व लड़की मेघा साहू है।

शादी के बाद से ही पत्नी लुकेश्वरी साहू उसके बिना कारण लड़ाई झगड़ा करती थी जिसके चलते समाज में उनका बैठक भी हुआ था,जिसमें काउंसलिंग हुआ था। मृतक के बयान के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed