नेता प्रतिपक्ष व जिले के भाजपा नेता झारखंड में कर रहे हैं चुनाव प्रचार

नेता प्रतिपक्ष व जिले के भाजपा नेता झारखंड में कर रहे हैं चुनाव प्रचार

नवप्रदेश संवाददाता
बिलासपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री झारखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। पूर्व मंत्री व्दय केदार कश्यप एवं कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक सौरभ सिंह, रजनीश सिंह, संजय श्रीवास्तव, ओ पी चौधरी, संजय पांडेय, भूपेंद्र सवन्नी, अमर सुल्तानिया, भरत मटियारा सहित अन्य पदाधिकारी रांची और धनबाद में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सघन जनसंपर्क और सभाएं कर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने झारखंड की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि पूरे झारखंड में भाजपा के प्रति जो रुझान सामने आ रहा हैवह इस बात का संकेत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समूचे देश के साथ ही झारखंड की जनता एक बार फिर से सक्षम सरकार बनाने का फैसला ले चुकी है। मोदी जी ने झारखंड प्रदेश का भी भरपूर विकास किया है। इस प्रदेश का निर्माण छत्तीसगढ़ के साथ ही हुआ था जिसे अटल बिहारी वाजपेई जी ने बनाया।
कांग्रेस की सरकार ने 10 वर्षों तक झारखंड की वैसी ही उपेक्षा कीए जैसी छत्तीसगढ़ कीए की थी। लेकिन जब 2014 में मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के हर हिस्से का विकास करने का बीड़ा उठाया तो झारखंड का तेजी से विकास हुआ।
यहां हमारी राज्य सरकार ने हमारी केंद्र सरकार के साथ मिलकर झारखंड की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य किया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *