लोकसभा भी प्रचंड बहुमत से जीतेंगे: सीएम भूपेश

लोकसभा भी प्रचंड बहुमत से जीतेंगे: सीएम भूपेश

नवप्रदेश संवाददाता
भोपाल/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों मध्यप्रदेश दौरे पर है और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह के संसदीय क्षेत्र में प्रचार हेतु आए हुए है। प्रदेश में चुनावी परिणामों को लेकर बघेल का मानना है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के विजय की अधिक संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत हुई और भाजपा से सत्ता छीनी, ठीक वैसे ही अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कर्जमाफी का मुद्दा विपक्ष की ओर से केवल जनता को गुमराह करने की नीयत से उठाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में भी विपक्ष द्वारा विधानसभा चुनाव के पूर्व यह मुद्दा जोर शोर से उठाया जा रहा था किंतु चुनाव परिणाम आने और कांग्रेस की विजय व सत्ता में आने के बाद चुपचाप बैठ गए। हम न केवल कर्ज माफ करेंगे बल्कि बिजली भी लगाएंगे और सड़क भी बनाएंगे। लोकसभा चुनाव देश की सत्ता के लिए हो रहा है। अब भाजपा को अपनी उपलब्धियों को जनतात के सामने बताना चाहिए। उन्होंने मोदी के नाम पर जनता से वोट मांगे जाने के सवाल पर कहा कि मोदी स्वयं सेना के शौर्य के नाम पर जनता से वोट मांग रहे है। वे अपने काम के आधार पर वोट नहीं मांग रहे है। क्योंकि जो वादे उन्होंने 2014 में किए थे वह पूरा नहीं कर सके।
मोदी मुद्दों को कितना भी बदल दें इससे मतदाताओं को फर्क नहीं पडऩे वाला। विद्यार्थी , व्यापारी, किसान और युवा सभी अपनी शर्तो पर ही वोट करेंगे। उन्होंने सीहोर जिले के एक गांव का जिक्र करते हुए बताया कि वहां शौचालय निर्माण के पैसे तक नहीं दिए गए है। उन्होंने मोदी द्वारा दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन कहे जाने पर कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति और पंचायती राज के जनक है। कंप्यूटर क्रांति उनकी ही देन है। जिनके कारण लाखों युवाओं को रोजगार मिल रहा है। दुनिया में भारत की धाक बनी है। भाजपा के पास उपलब्धियां गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए लोगों का ध्यान भटकाने कुछ भी आरोप मढ़ रहे है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को आपराधिक महिला निरुपित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ में अपने जीजा के यहां आती थी, वहां उसने एक आदमी को चाकू मार दिया था और रायपुर में वह जींस, टी शर्ट पहनकर मोटर साइकिल में मवालियों की तरह घूमती थी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को अपने पूर्व मुख्यमंत्री पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएंगे।
देश में मजबूती से लौट रही कांग्रेस
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में प्रचार के लिए मध्यप्रदेश पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस न केवल छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में मजबूती से लौट रही है, बल्कि इस समय पूरे देश में कांग्रेस की लहर है और निश्चित रूप से देश में कांग्रेस फिर से पूरी मजबूती के साथ लौट रही है। भोपाल में एक न्यूज पोर्टल को दिए अपने साक्षात्कार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। युवा वर्ग राहुल गांधी और प्रियंका से पूरी तरह प्रभावित हैं। इसी तरह मध्यमवर्गीय आम जनता भी पिछली सरकार के वायदों से खफा नजर आ रही है। श्री बघेल ने कहा कि पिछली सरकार ने जीएसटी और नोटबंदी के माध्यम से आमजनता और व्यापारी वर्ग को पूरी तरह से आघात पहुंचाया है। चर्चा के दौरान श्री बघेल ने कहा कि भोपाल की हाईप्रोफाइल सीट में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं, एमपी में चुनाव प्रचार के दौरान जनता का रूझान कांग्रेस की ओर है। ज्ञात हो कि कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में शामिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके पूर्व उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में जमकर प्रचार किया है। पार्टी आलाकमान ने उन्हें एमपी में भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है, इसी क्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मध्यप्रदेश के कई इलाकों में पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में जोरदार प्रचार कर रहे हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *