फोटो सेशन छोड़ बीवी प्रियंका की ड्रेस ठीक करने लगे निक

फोटो सेशन छोड़ बीवी प्रियंका की ड्रेस ठीक करने लगे निक

वैसे तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कभी भी अपने अंदाज से चौंकाना नहीं भूलते, लेकिन इस बार निक ने प्रियंका के लिए कुछ ऐसा किया कि प्रियंका तो क्या सभी लोग हैरान रह गए। दरअसल एक इवेंट के दौरान है, जिसमें प्रियंका और निक भी शामिल हुए। हाल ही में आयोजित इस इवेंट में प्रियंका ने लैवेंडर कलर की फिश स्केल जैसी ड्रेस पहनी थी। साथ में निक भी थे जिन्होंने वेलविट का ब्लैक कलर वाला फॉर्मल आउटफिट पहना था। इवेंट के दौरान प्रियंका और निक ने अपनी एक फैन के साथ फोटो क्लिक कराया, लेकिन इसी दौरान शायद प्रियंका की ड्रेस में कुछ प्रॉब्लम हो गई। निक की नजर तुरंत इस पर पड़ गई। जैसे ही प्रियंका अपने हबी निक की तरफ घूमीं, निक ने देर किए बिना प्रियंका की ड्रेस सही की। इन पलों को एक विडियों में कैद कर लिया गया, जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। निक का यह जेस्चर बड़ा ही रोमांटिक है और इसने सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीत लिया। यह विडियो और इस पर लोगों के रिऐक्शन्स आप यहां देख सकते हैं: इससे पहले प्रियंका ने पहले दिन ब्लैक कलर की शिमरिंग ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह काफी हॉट लग रही थीं। प्रियंका और निक के कई और विडियो सामने आए हैं, जिनमें उन्हें देख फैंस खुशी के साथ उछल रहे हैं और चियर कर रहे हैं। बात करें प्रियंका की फिल्मों की, तो वह जल्द ही फरहान अख्तर के साथ फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। इससे पहले वह अपने पति निक के म्यूजिक विडियो सकर में नजर आईं, जो ब्लॉकबस्टर रहा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed