BIG BREAKING: 370 किमी सफर तय करनेवाला युवक निकला पॉजिटिव, जिले में..

BIG BREAKING: 370 किमी सफर तय करनेवाला युवक निकला पॉजिटिव, जिले में..

lockdown, youth found corona positive, parbhani, navpradesh,

lockdown, youth found corona positive

परभणी। लॉकडाउन (lockdown) के दौरान शहरों में फंसे मजदूरों-पेशेवरों का पलायन जारी है। इस पलायन को लेकर एक चिंताजनक बात सामने आई है। मामला महाराष्ट्र का है। पुणे से परभणी (parbhani) पहुंचे एक युवक (youth found corona positive) का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

इस युवक  (youth found corona positive) ने लॉकडाउन (lockdown) में बाइक से करीब 370 किमी का सफर तय किया और यह पुणे से परभणी पहुंचा। परभणी (parbhani) पहुंचने पर पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय युवक  12 अप्रैल को अपने परभणी स्थित अपने घर पहुंचा। इसके बाद वह अपने एक रिश्तेदार के घर पर रुका।  

इस बीच उसके द्वारा  अस्पताल जाकर  दवा भी ली गई।लेकिन इस दौरान उसकी यात्रा के बारे में जानकारी नहीं थी और कोरोना की जांच नहीं हुई थी। इसके बाद जब उसे कारोना के लक्षण समझ  आए तो परभणी के सरकारी अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया।

हालांकि अभी उसकी स्थिति स्थिर है। उसके संपर्क में आए 8 से 9 लोगों  की जानकारी मिली है। इन लोगों में जिलों की सीमाओं पर स्थित चेक पोस्ट पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों के भी शामिल होने की जानकारी है।

गश्ती दल को दिया चकमा

परभणी के कलेक्टर की ओर से कहा गया है कि लॉकडाउन (lockdown) में जिले की सीमा बंद होने के बावजूद युवक पुणे से परभणी पहुंचा था। उन्होंने यह भी कहा कि युवक ने जिले के गश्ती दल को चकमा देकर जिले में प्रवेश किया था। कलेक्टर ने यह भी कहा कि वह युवक रात के समय जिले में पहुंचा। वहीं मूल रूप से परभणी के रहने वाला नहीं है।

अब तक ग्रीन जोन में था जिला

वह परभणी से 40 किमी दूर स्थित जावला बाजार गांव का रहने वाला है।इस युवक का मामला सामने आने के बाद परभणी ग्रीन जोन  में था। अब इस मामले से जिले में खलबली मच गई है। इस मामले के बाद जिले की सीमा पर गश्त ओर तेज कर दी गई है। किसी भी व्यक्ति को जिले में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। (छाया प्रतीकात्मक) (ए.)

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed