दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन..

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन..

sheila dixit

sheila dixit

नई दिल्ली। लंबे समय से बीमार चल रही दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित sheila dixit का आज निधन हो गया। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री व 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही है शीला दीक्षित sheila dixit।  दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया।

वह 81 साल की थीं। कल दोपहर 2:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें सुबह सीने में जकडऩ की शिकायत के बाद द्बक्तोर्टिस एस्काट्र्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहीं दीक्षित sheila dixit सबसे ज्यादा 15 वर्ष (1998-2013) तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि उन्हें शनिवार सुबह भर्ती कराया गया था। दिल का दौरा पडऩे के चलते उनकी स्थिति गंभीर थी। डॉ. अशोक सेठ के नेतृत्व में कई डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे थे, लेकिन उन्हें दोपहर में एक बार फिर से दिल का दौरा पड़ा और दोपहर 3:55 पर उनका निधन हो गया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *