राज्य सरकार ने किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि

राज्य सरकार ने किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि

  • -मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिलेगी बढ़ी हुई राशि

रायपुर । राज्य भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आज से बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। राज्य की कांग्रेस सरकार ने राज्य सरकार के हिस्से से दिए जाने वाले मानदेय राशि में 1500 रूपए तक की वृद्धि कर दी है। इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।  वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को क्रमश: 5000, 2500 तथा 3250 रूपए है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केन्द्र की ओर से 3000 और राज्य सरकार की ओर से 2000 की राशि मिलाकर कुल 5000 का मानदेय मिल रहा था। इसमें आज 01 जुलाई से 1500 रूपए की वृद्धि कर दी गई है। इस तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 6500 रूपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिकाओं को केन्द्र से 1500 तथा राज्य सरकार की ओर से 1000 का मानदेय दिया जा रहा था, इस तरह उन्हें 2500 का मानदेय मिल रहा था, इसमें 750 रूपए की वृद्धि कर दी गई है, अब इन्हें 3250 रूपए प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केन्द्र की ओर से वर्तमान में 2250 रूपए और राज्य सरकार की ओर से 1000 रूपए कुल 3250 रूपए का मानदेय दिया जा रहा था, इसे आज 01 जुलाई से बढ़ाकर 1250 रूपए कर दिया गया है। इस तरह अब मिनीआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केन्द्र से 2250 रूपए तथा राज्य सरकार की ओर से अब 1250 रूपए की वृद्धि कर दी गई है, इससे इनका मानदेय बढ़कर अब 4500 रूपए हो गया है। आंगनबाड़ी कायकर्ता लंबे समय से मानदेय में वृद्धि की मांग करते आ रहे थे, इसे लेकर प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं ने राजधानी में जंगी विरोध-प्रदर्शन भी किया था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *