नेशनल पार्क एरिया के 15 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

नेशनल पार्क एरिया के 15 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

बीजापुर से संवाददाता राजेश झाड़ी की रिपोर्ट

◾सीएनएम कमाण्डर सहित 09 पुरूष एवं 06 महिला शामिल।

◾आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि दस – दस हजार रूपये नगद प्रदान किया गया।

बीजापुर – नवप्रदेश। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज विवेकानंद सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण नीति के किये गये प्रचार-प्रसार एवं नक्सली जीवन शैली से त्रस्त होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा से क्षुब्ध होकर नक्सलवाद छोडने का फैसला कर तथा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर समाज के मुख्य धारा में जुड़ने के उद्देश्य से पुलिस थाना बेदरे एवं छसबल 2री वाहिनी सी समवाय कैम्प करकेली के किये गये प्रयासों से जारामरका से 09 पुरूष एवं 06 महिला माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया।

” महिला माओवादी ईरपा वाचम सीएनएम कमाण्डर है। छ0ग0 शासन द्वारा धारित पद पर एक लाख का ईनाम घोषित है। 03 पुरूष माओवादियों ने हथियार के साथ किया समर्पण। समर्पण किये गये नक्सलियों में सीएनएम अध्यक्ष-01, मिलिशिया सदस्य – 05, डीएकेएमएस सदस्य 08, आरपीसी सदस्य – 01 है। ,,

आत्मसमर्पण किये नक्सली

1 इरपे वाचम पिता कुम्मा वाचम 24 वर्ष। सीएनएस कमाण्डर, ईनाम एक लाख।
2 राजू राम वाचम पिता इरपा राम वाच, 24 वर्ष, डीएकेएमएस सदस्य, बंदूक भरमार।
3 सुक्कु वाचम पिता किरवा वाचम 40 वर्ष डीएकेएमएस सदस्य।
4 बंजाराम गोटा पिता नरी उर्फ काणा 35 वर्ष डीएकेएमएस सदस्य, भरमार बंदूक।
5 रैनु वाचम पिता बुडगा 33 वर्ष डीएकेएमएस सदस्य।
6 राजू वाचम पिता विज्जा 25 वर्ष आरपीसी सदस्य।

7 सुक्कु पल्लो पिता सोमा पल्लो उम्र 25 वर्ष डीएकेएमएस सदस्य।
8 ओवा राम वाचम पिता मासा वाचम उम्र 45 वर्ष डीएकेएमएस सदस्य।
9 सुक्कु वाचम पिता जोगी वाचम उम्र 40 वर्ष डीएकेएमएस सदस्य।
10 कु0जुर्री पल्लो पिता मासा उम्र 25 वर्ष मिलिशिया सदस्य।
11 बुधरी तेलम पिता टोक्का उम्र 25 वर्ष मिलिशिया सदस्य।
12 माण्डी तेलम पिता मासा तेलम उम्र 29 वर्ष मिलिशिया सदस्य।
13  सुनिता वाचम पिता बोडका वाचम उम्र 25 वर्ष मिलिशिया सदस्य।
14 वडडे शंकर पिता विटटा वडडे 27 वर्ष मिलिशिया सदस्य, भरमार बंदूक।
15 कु0 जिम्मो वाचम पिता सोमा वाचम 25 वर्ष डीएकेएमएस सदस्य। ,,

” लोकसभा मतदान के दौरान मतदान दल को लुटने एवं पुलिस पार्टी को क्षति पहुचाने के लिये जारामरका एवं करकेली के बीच जंगल में नक्सली इकट्ठा हुये थे जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर 04 शस्त्रधारी माओवादियों को गिरफ्तार किया गया था। घटना में समर्पित नक्सली (1)सुक्कु वाचम पिता किरवा वाचम, (2)बंजा गोटा पिता नरी उर्फ काणा, (3)इरपे वाचम पिता कुम्मा वाचम, (4) सुनिता वाचम पिता बोडका वाचम, (5) जुर्री पल्लो पिता मासा पल्लों भी उक्त घटना में शामिल रहे है। ,,

इस अवसर पर कलेक्टर बीजापुर के. डी. कुंजाम, पुलिस अधीक्षक बीजापुर गोवर्धन ठाकुर, केरिपु 85 बटालियन कमाण्डेंट सुधीर कुमार, अनुविभागीय अधिकारी, कुटरू अशोक जोन पन्ना, अनुविभागीय अधिकारी फरसेगढ़, खोमन सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक नक्सली अभियान के0सी0 टोप्पो, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुधीर कुजूर अन्य पुलिस अधिकारी एवं उपस्थित थे।

” पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा इस अवसर पर माओवादियों से अपील की गई – हिंसा किसी भी मसले का हल नहीं है हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़े और शासन की कल्याणकारी नीतियों का लाभ उठाये — गोवर्धन ठाकुर एसपी बीजापुर। ,,

”पामेड़ इलाके में बीजापुर पुलिस और ग्रेहाउंड ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन,दो नक्सली ढेर,हथियार समेत शव बरामद। बीजापुर एसपी गोवर्धन ठाकुर ने की पुष्टि।,,

बीजापुर से संवाददाता राजेश झाड़ी की रिपोर्

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *