मुंबई की डांसर से भिलाई में सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों का हुआ ये हाल    |

मुंबई की डांसर से भिलाई में सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों का हुआ ये हाल   

mumbai dancer, bhilai, gang rape, navpradesh,

gangrape symbolic pic

भिलाई/नवप्रदेश। मुंबई (mumbai) की एक डांसर (dancer) के साथ भिलाई (bhilai) में सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) की वारदात सामने आई है। पीडि़ता ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ सुपेला थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार रात 9 बजे खबर लिखे जाने तक दो आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ पाई।

सुपेला थाने के टीआई गोपाल व्यास ने नवप्रदेश को बताया कि पीडि़ता मुंबई (mumbai) की डांसर (dancer) है और डांस शादी, पार्टी जैसी इवेंट में डांस परफॉर्म करती है। उसे सोनू कुमार नाम केे शख्स ने मुंबई से किसी इवेंट के लिए ही बुलाया था। युवती को होटल लैंडमार्क मेंं ठहराया गया था और बाद में उसे परफॉर्म करने रायपुर चलने को कहा गया। सोनू व उसके तीन साथी भी उसके तीन साथी उसे लेकर निकले। वे डांसर को अहीवारा रोड पर सुनसान जगह लेकर गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पकड़े गए ये दो आरोपी

मामले में सोनू कुमार के अलावा तीन अन्य आरोपी- कमलेश साहू, कबीर व राज भी हैं। इन चारों आरोपियों में से दो- कमलेश साहू व राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीआई व्यास ने कहा कि मुख्य आरोपी सानू कुमार के पकड़े जाने पर ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा कि युवती को मुंबई से आखिर किस इवेंट के लिए बुलाया गया था।

ये आरोप भी लगाए पीडि़ता ने

पीडि़ता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में यह भी कहा है कि आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद उसके 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए और वापस मुंबई चले जाने की धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, लूट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैदराबाद, उन्नाव के बाद अब छत्तीसगढ़ के भिलाई (bhilai) में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *