शक्कर कारखाना पंडरिया में राज्य में शक्कर की सर्वाधिक रिकवरी का बना रिकाॅर्ड |

शक्कर कारखाना पंडरिया में राज्य में शक्कर की सर्वाधिक रिकवरी का बना रिकाॅर्ड

kawardha sugar recovery, sardar vallabhbhai patel cooperative sugar factory, navpradesh, navpradesh,

kawardha sugar recovery

राज्य सरकार की कुशल नीति और वन मंत्री अकबर की सकारात्मक पहल से हुआ संभव

कवर्धा/नवप्रदेश। कवर्धा (kawardha sugar recovery) जिले के अंतर्गत पंडिरया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना (sardar vallabhbhai patel cooperative sugar factory)  ने राज्य के सभी चार शक्कर कारखानों में सर्वाधिक औसत शक्कर की रिकवरी का रिकॉर्ड  कायम किया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की कुशल नीति तथा प्रबन्धन और वन तथा विधि-विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर के लगातार सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप हासिल हुई है।
कवर्धा (kawardha sugar recovery) के पंडिरया स्थित सहकारी शक्कर कारखाने (sardar vallabhbhai patel cooperative sugar factory) में वर्ष 2019-2020 में चालू सीजन के दौरान 79 दिन में 1 लाख 49 हजार 168 मीट्रिक टन गन्ना की पेराई की गई है। इसमें 1 लाख 53 हजार 575 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया गया। जिसकी औसत रिकवरी चालू सीजन में 10.40 आयी है।
यह रिकॉर्ड उत्पादन प्रदेश के चारों सहकारी शक्कर कारखानों में सबसे अधिक है। शक्कर कारखाना पण्डरिया में 14 फरवरी 2020 को एक ही दिन में तीन हजार 600 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया गया है। इसके पहले प्रदेश का तीसरा कारखाना मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता-सूरजपुर में शक्कर की सबसे अधिक औसत रिकवरी वर्ष 2012-13 में 10.36 हुई थी।

कारखाने से दो करोड़ 10 लाख का उत्पादन भी

सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया के प्रबंध संचालक दिलीप जायसवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वर्ष 2019-20 के चालू सीजन में शक्कर की औसत रिकवरी 10.40 हो चुकी है जो छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक है। इसके अलावा शक्कर कारखाना पंडरिया में 2 करोड़ 10 लाख रुपये का बिजली उत्पादन कर उसे बेचा गया है।

8 हजार से ज्यादा गन्ना उत्पादक लाभान्वित

उल्लेखनीय है कि राज्य में चार सहकारी शक्कर कारखाने- भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा, मां दंतेश्वरी शक्कर कारखाना बालोद, मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता-सूरजपुर और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया संचालित हैं। शक्कर कारखाना पंडरिया से कवर्धा जिले के विकासखण्ड पण्डरिया और मुंगेली जिले के विकासखण्ड लोरमी के अंतर्गत करीब 300 गांवों के आठ हजार से अधिक गन्ना उत्पादक किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *