कवर्धा में 26 सरपंचों ने थामा कांग्रेस का हाथ, वनमंत्री मो. अकबर ने दिलाई सदस्यता |

कवर्धा में 26 सरपंचों ने थामा कांग्रेस का हाथ, वनमंत्री मो. अकबर ने दिलाई सदस्यता

kawardha sarpunch join congress, minister mohammad akbar, navpradesh,

kawardha sarpunch join congress

कवर्धा/नवप्रदेश। कवर्धा (kawardha sarpunch join congress) जिले की 26 ग्रामपंचायतों के सरपंचों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इनमें कुछ ऐसे भी नए व पुराने सरपंच शामिल हैं जो भाजपा समर्थित थे। सभी ने रायपुर पहुंचकर कवर्धा विधायक एंव वनमंत्री मोहम्मद अकबर (minister mohammad akbar) के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

इसके कवर्धा (kawardha sarpunch join congress) में भाजपा के लिए झटका माना जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण साहू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। जिसके बाद से राजनीतिक माहौल गरमा सा गया है। अब स्थिति ये है कि 26 सरपंचों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है और उन्हें वनमंत्री मोहम्मद अकबर (minister mohammad akbar) ने विधिवत कांग्रेस पार्टी में सदस्यता दिलाई है।

सदस्यता दिलाने के दौरान कबीरधाम जिले के पूर्व प्रदेश सचिव कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा कांग्रेस के महामंत्री कलीम खान, पारस अग्रवाल, लोकेष जायसवाल, आनंद ओमकार, जितेन्द्र मानिकपुरी, प्रदीप मानिकपुरी, अरूण कुमार, असलम सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

ऐसा रहा जनपद व जिला पंचायत का हाल

नगरीय निकाय चुनाव के बाद हुए पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त बरकरार रखी। अधिकांश पंचायतों में सरपंच चुने जाने के साथ कांग्रेस ने कवर्धा की दो जनपद पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव भी जीता। इनमें सहसपुर लोहारा भी है। जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा की रणनीति ध्वस्त करते हुए कांग्रेस ने उपाध्यक्ष का पद हासिल कर लिया। भाजपा अध्यक्ष का चुनाव इसलिए जीत पाई क्योंकि कांग्रेस का कोई भी सदस्य अध्यक्ष के लिए रिजर्व अनुसूचित जाति महिला वर्ग से चुनकर नहीं आ पाया। इस वजह से भाजपा की सुशीला रामकुमार भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हुई।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed