Imported Onion: कैसे दिन आ गए! छत्तीसगढ़ में एक-एक प्याज बिक रही 70-70 रु. में

Imported Onion: कैसे दिन आ गए! छत्तीसगढ़ में एक-एक प्याज बिक रही 70-70 रु. में

imported onion, raipur, each onion cost 70 rupees, navpradesh,

imported onion, each onion cost 70 rupees

रायपुर/नाशिक/नवप्रदेश। आयातित प्याज (imported onion) से भी लोगों की आंखों के आंसू कम नहीं हो पा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (raipur) में आयाितत प्याज का ये जलवा है कि एक-एक प्याज 70-70 रुपए में बिक रही है (each onion cost 70 rupees)। दरअसल ये प्याज तुर्की से मंगाई गई है।

इसका वजन आधा किलो से लेकर 700 ग्राम तक है। रायपुर (raipur)की मंडियों में अब भी अच्छे किस्म की प्याज 100 रुपए किलो तक बिक रही है। इस हिसाब से इस तुर्की से आयातित (imported) 700 ग्राम वजनी इस एक प्याज की कीमत 70 रुपए तक पड़ती है (each onion cost 70 rupees)।

लोगों के बजट अनुरूप मांग आपूर्ति में तालमेल चुनौती : अग्रवाल

  • आलू प्याज असोसिएशन भनपुरी मंडी रायपुर के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने यह  जानकारी दी।
  • बताया कि फिलहाल आयातित प्याज (imported onion) भी प्याज के बढ़ते दामों को नियंत्रित नहीं कर सकी है।
  • महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर रिटर्न मानसून की बारिश से बड़े पैमाने पर प्याज खराब हुई।
  • इसके चलते लोगों के बजट के अनरूप मांग-आपूर्ति में तालमेल बिठाना चुनौती भर काम है।

किसने मंगाई 70 रु. की एक प्याज, अभी पता नहीं

  • अजय अग्रवाल ने बताया कि रायपुर (raipur) की मंडी में आई 550 से 700 ग्राम वजनी ये प्याज तुर्की की है ये तो स्पष्ट है।
  • लेकिन अभी यह नहीं पता चल सका है कि ये भारत सरकार द्वारा आयाितत की गई है या किसी निजी इंपोर्टर द्वारा मंगाई गई है।
  • अग्रवाल ने बताया कि अभी तक करीब 35 टन प्याज रायपुर की मंडियों में दािखल हुई है।
  • उन्होंने बताया कि अब नाफेड की ओर से भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये प्याज किसने मंगाई।
  • लेकिन उन्होंने कहा कि रायपुर में ये प्याज या तो दिल्ली या महाराष्ट्र से आई होगी।

मुंबई पहुंची पर इतनी वजनी को लेकर स्पष्ट नहीं जानकारी

  • नवप्रदेश के नाशिक संवाददाता के मुताबिक तुर्की व मिस्र की प्याज मुंबई पहुंच चुकी है।
  • लेकिन 700-800 ग्राम वजनी प्याज के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आने को है कि आखिर ये किसने मंगाई।
  •  एशिया की सबसे बड़ी लासलगांव प्याज मंडी में भी अब तक आयातित प्याज आने की कोई खबर नहीं है।
  •  मंगलवार को यहां अच्छी किस्म की प्याज को 1100 रुपए प्रति क्विंटल यानी 110 रुपए प्रति किलो तक दाम मिले।

Exclusive: छत्तीसगढ़ में 120 रु. के पार बिक सकती है प्याज, वजह पड़ोसी राज्य…

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *