मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल मध्यप्रदेश के दौरे पर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल मध्यप्रदेश के दौरे पर

  • पाटन के साथ कुंडम में करेंगे दो बड़ी आमसभा को संबोधित

रायपुर। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल मध्यप्रदेश में दो बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यंत्री भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत उन्हें कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। बताया जाता हे कि सीएम भूपेश बघेल पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए लिए अमेठी में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा सीएम श्री बघेल आज बुधवार से ही दूसरे प्रदेशों में चुनावी मिशन के लिए रवाना हो गए हैं। श्री बघेल के ेतय कार्यक्रम के अनुसार आज शाम वे जबलपुर मध्यप्रदेश पहुंच जाएंगे। जहां वे कांग्रेस प्रत्याशी और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद आगे के कार्यक्रमों में व्यस्त हो जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तय कार्यक्रम के अनुसार वे आज शाम 6.15 बजे जबदलपुर मध्यप्रदेश पहुंच जाएंगे। रात्रि विश्राम जबलपुर में ही होगा और इसके बाद कल सुबह 11.30 बजे वे पाटन जिला जबलपुर में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.40 बजे वे पाटन से रवाना होंगे और दोपहर 01 बजकर 05 मिनट में कुंडम जिला जबलपुर में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.20 बजे कुंडम से प्रस्थान कर वे पुलिस लाइन रायपुर आएंगे, इसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है। सीएम श्री बघेल रात 8.35 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed