नेशनल पार्क एरिया के 15 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएनएम कमाण्डर सहित 9 पुरूष एवं 6 महिला शामिल

नेशनल पार्क एरिया के 15 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएनएम कमाण्डर सहित 9 पुरूष एवं 6 महिला शामिल

नवप्रदेश संवाददाता
बीजापुर। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज विवेकानंद सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण नीति के किये गये प्रचार-प्रसार एवं नक्सली जीवन शैली से त्रस्त होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा से क्षुब्ध होकर नक्सलवाद छोडने का फैसला कर तथा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर समाज के मुख्य धारा में जुडऩे के उद्देश्य से पुलिस थाना बेदरे एवं छसबल 2री वाहिनी सी समवाय कैम्प करकेली के किये गये प्रयासों से जारामरका से 09 पुरूष एवं 06 महिला माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया।
एक लाख की ईनामी महिला नक्सली
महिला माओवादी ईरपा वाचम सीएनएम कमाण्डर है। शासन द्वारा धारित पद पर एक लाख का ईनाम घोषित है। 3 पुरूष माओवादियों ने हथियार के साथ किया समर्पण। समर्पण किये गये नक्सलियों में सीएनएम अध्यक्ष-1, मिलिशिया सदस्य-5, डीएकेएमएस सदस्य 8, आरपीसी सदस्य -1 है।
हिंसा किसी भी मसले का हल नहीं
पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा इस अवसर पर माओवादियों से अपील की गई – हिंसा किसी भी मसले का हल नहीं है हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़े और शासन की कल्याणकारी नीतियों का लाभ उठाये।
गोवर्धन ठाकुर, एसपी बीजापुर

नक्सली मुठभेड में मारे गये नक्सलियों के शव एवं सामग्री बरामद

बीजापुर। जिले के सीमावर्ती एरिया छग एंव तेलंगाना के जंगलो में पामेड़ की इलाके में बीजापुर पुलिस और ग्रेहाउंड ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन। जिसमें दो नक्सली ढेर,हथियार समेत शव बरामद। पामेड़ इलाके में मारे गए नक्सलियों को हुई शिनाख्त,माड़वी लच्छा निवासी मीनागट्टा और मड़कम बंडी निवासी मीनागट्टा मिलिशिया सदस्य के रूप में कई गयी है।शिनाख्त,एसपी गोवर्धन ठाकुर ने कहा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव। कल ग्रेहाउंड्स और बीजापुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मारे गए थे दो नक्सली। मुठभेड में मारे गये नक्सलियों के शव एंव सामग्री बरामद। मौके से सर्च के दौरान 01 नग 12बोर बंदूक, 01 नग भरमार बंदूक, कार्डेक्स वायर, 12 बोर के राउण्डस, खाली खोखे, नक्सली वर्दी, पिट्ठू, नक्सली साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया।
चेरला पुलिस एवं बीजापुर पुलिस पार्टी देर रात अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान कंवरगट्टा एवं दामावरम के बीच जंगलों में पुलिस नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 1 महिला एवं 01 पुरूष नक्सली को मार गिराने में पुलिस को सफलता मिली। पीएम उपरान्त परिजनों को मृत नक्सलियों को शव सुपुर्द किया जायेगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *