पुंछ में पाक सेना ने दागे मोर्टार, जवान शहीद

पुंछ में पाक सेना ने दागे मोर्टार, जवान शहीद

pakistan, evils, jammu kashmir, firing, mortor, martyr,

mortor

श्रीनगर/नवप्रदेश। पाकिस्तान (pakistan) अपनी नापाक हरकतों (evils) से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। जम्मू-कश्मीर (jammu kashmir) के पुंछ सेक्टर की सीमा पर पाक की ओर से भारी गोलीबारी (firing) की गई और मोर्टार (mortor) दागे गए हैं। जिसमें एक एक भारतीय जवान शहीद हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान रविवार की दोपहर से युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहा है। वहीं भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भी खासा नुकसान पहुंचा है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए अकारण ही गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दिन में करीब एक बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के अकारण ही गोलीबारी की। इस गोलीबारी में छोटे हथियारों और मोर्टारो का इस्तेमाल किया गया था।

इस साल 139 आतंकियों का खात्मा
वहीं शुक्रवार को पाकिस्तान ने गुरेज राजौरी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था जिसमें पांच मकान नष्ट हो गए थे। इस साल के प्रथम आठ महीनों में भारतीय सेना द्वारा 139 आतंकवादी मारे गए हैं। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस संख्या में नियंत्रण रेखा के साथ-साथ राज्य के भीतरी इलाकों में सेना के साथ विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए आतंकवादियों की संख्या भी शामिल है। ये आंकड़े एक जनवरी से 29 अगस्त तक सेना द्वारा मारे गए आतंकवादियों की संख्या के बारे में हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

1 thought on “पुंछ में पाक सेना ने दागे मोर्टार, जवान शहीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *