शीला दीक्षित का कल 2:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

शीला दीक्षित का कल 2:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

Big news: Former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit dies

Chief Minister Sheila Dikshit

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांगे्रस नेत्री, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित sheila dixit का अपरान्ह 3.30 बजे दिल्ली के एस्कार्ट हास्पीटल में निधन हो गया। वे लम्बे समय से अस्पताल में भर्ती थीं। 81 वर्षीय शीला दीक्षित sheila dixit 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही हैं।

उल्लेखनीय है कि शीला दीक्षित sheila dixit को लोकसभा चुनाव से कुछ दिनों पूर्व ही फिर से कांगे्रस पार्टी ने दिल्ली की कमान सौंपी थी। उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। चुनाव नतीजे आने के पहले ही उनकी तबियत बिगड़ गई थी। पिछले साल ही वे अपना इलाज कराने फ्रांस गई थीं। कांगे्रस नेताओं ने शीला के निधन को पार्टी के लिये अपूरणीय क्षति बताया है।

वह 81 साल की थीं। कल दोपहर 2:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें सुबह सीने में जकडऩ की शिकायत के बाद द्बक्तोर्टिस एस्काट्र्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहीं दीक्षित sheila dixit सबसे ज्यादा 15 वर्ष (1998-2013) तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि उन्हें शनिवार सुबह भर्ती कराया गया था। दिल का दौरा पडऩे के चलते उनकी स्थिति गंभीर थी। डॉ. अशोक सेठ के नेतृत्व में कई डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे थे, लेकिन उन्हें दोपहर में एक बार फिर से दिल का दौरा पड़ा और दोपहर 3:55 पर उनका निधन हो गया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

1 thought on “शीला दीक्षित का कल 2:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *